Watch and track your favorite playlist.
Curated by: Super Infinity - Anand Kumar (110 videos)
Namaskar Doston, Over the years I have spent teaching mathematics, I have noticed something remarkable: once you develop a strong instinct for graph sketching, even a difficult problem can begin to look different. Almost instantly, a graph takes shape in your mind and sometimes, before you even pick up a pen, you can already see the path to the solution. That experience is at the heart of this episode. Drawing on many years in the classroom, I have selected a few special graphs that I believe can become powerful tools for problem solving. We will first learn how to sketch them and, more importantly, understand why they take the shapes they do. Then we will see how those very shapes can unlock problems drawn from a range of competitive examinations often with surprising speed and simplicity. The larger idea is not merely to learn a collection of graphs. It is to develop a way of seeing mathematics: to look at a difficult problem and recognize the picture hidden inside it. I believe this episode will not only help you solve problems faster. It may also help you experience mathematics differently to see it, understand it, and, above all, enjoy it. नमस्कार दोस्तों, गणित पढ़ाते हुए इतने वर्षों में मैंने एक बहुत दिलचस्प बात बार-बार महसूस की है,अगर आपके भीतर ग्राफ स्केचिंग की अच्छी समझ विकसित हो जाए, तो बड़े-से-बड़ा सवाल भी आपको अलग तरह से दिखाई देने लगता है। सवाल सामने आते ही कई बार उसका ग्राफ आपके दिमाग में इस तरह से आकार लेने लगता है कि कभी-कभी तो कलम उठाने से पहले ही हल तक पहुँचने का रास्ता दिखाई देने लग जाता है। यही अनुभव इस एपिसोड की बुनियाद है। अपने कई वर्षों के teaching experience के आधार पर मैंने कुछ ऐसे विशेष ग्राफ चुने हैं, जो problem solving में बेहद शक्तिशाली साबित हो सकते हैं। पहले हम सीखेंगे कि इन ग्राफों को कैसे बनाया जाए और, उससे भी महत्वपूर्ण, यह समझेंगे कि इनका आकार ऐसा क्यों होता है। फिर हम देखेंगे कि केवल इनकी shape और behaviour को समझकर अलग-अलग competitive examinations के कठिन दिखने वाले सवालों को कितनी तेजी और सहजता से हल किया जा सकता है। लेकिन इस एपिसोड का उद्देश्य केवल कुछ ग्राफ बनाना सीख लेना नहीं है। मेरी कोशिश है कि धीरे-धीरे आपके भीतर गणित को देखने की एक नई दृष्टि विकसित हो,ऐसी दृष्टि, जिसमें किसी कठिन सवाल को देखते ही आप उसके भीतर छिपी तस्वीर को पहचान सकें। मेरा विश्वास है कि यह एपिसोड आपको केवल सवालों को तेजी से हल करना ही नहीं सिखाएगा, बल्कि शायद गणित को महसूस करने का एक नया तरीका भी देगा ,उसे देखना, उसे समझना और सबसे बढ़कर, उसका आनंद लेना। #AnandKumar #SuperInfinity #MathShortcuts #GraphSketching #IITJEE #VisualMath #MathTricks #JEEMains #Super30 #MathsInHindi #Graph&Graphing #SpecialGraphs