Watch and track your favorite playlist.
Curated by: Guru And I (803 videos)
ॐ देखा दुनिया का झूठा झमेला तो मन को हटाना पड़ा गर्भ के दुख जो थे समझ ही चुके - २ बालापन बेसमझ में गुजर ही चुके - २ बे तरह से पिटे मार खाने पर आँसू बहाना पड़ा - २॥ मात पित भ्रात परिवार अपना लिया - २ मोह के जाल में फाँस धोखा दिया - २ कुछ मरे कुछ गिरे कुछ जले और कुछ को बहाना पड़ा - २ ॥ पड़ गये प्रेमियों के अजब चाल में - २ उम्र खोयी विरथा के बुरे ख़्याल में - २ तन के सुख धन के सुख जन के सुख में समय को गँवाना पड़ा - २ ॥ इस तरह चोट पर चोट खाते रहे - २ तड़पड़ाते रहे कुछ भुलाते रहे - २ कर्म संचित जले भ्रम भगे तब शरण गुरु की आना पड़ा - २॥ अब गरज बे गरज कुछ ना संसार से - २ खेल था खेल डाला इसी चाल से - २ गुरु ने झगड़ा ख़त्म कर दिया अब ना आना ना जाना रहा - २॥ - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - -