Watch and track your favorite playlist.
Curated by: Guru And I (803 videos)
ॐ जो दिल को तसल्ली दे, तुम बिन कोई और नहीं | साँसों में तेरी सरगम, हरदम संग रहते हो, छुप छुप कर आते हो, अपना मुझे कहते हो , ओ जादूगर बतला , क्या तू चितचोर नहीं जो तेरे हाथ ना हो, ऐसी कोई डोर नहीं || जीवन कोरा काग़ज़ था, कुछ प्यार से तू लिख दे जो प्यार से तू लिख दे, वो लेख नहीं मिटते जिस मोड़ पे तू ना हो, ऐसा कोई मोड़ नहीं जो तेरे हाथ ना हो, ऐसी कोई डोर नहीं || तू सच्चा मीत मेरा, दुनिया से क्या लेना मंज़िल तेरे चरणों में, तेरा प्यार है मेरा गहना तू प्रीतम है मेरा, हमदम कोई और नहीं जो तेरे हाथ ना हो, ऐसी कोई डोर नहीं || शिकवा भी है तुमसे, और प्यार भी है तुमसे मेरी जीत भी है तुमसे, मेरी हार भी है तुमसे मेरे सत्गुरु तू बतला, क्या तुझपे जोर नहीं जो तेरे हाथ ना हो, ऐसी कोई डोर नहीं ||